Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

भाजपा नेत्री मंजू तिवारी ने थामा कांग्रेस का हाथ 

देहरादून,  (  आखरीआंख )  पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सीट से प्रत्याशी हरीश रावत ने मंजू तिवारी और उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए समर्थकों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले लोग पार्टी की सेवा करने के लिए आ रहे हैं और कांग्रेस से बीजेपी में जा रहे लोग सत्ता की मलाई खाने की इच्छा लेकर पार्टी छोड़ रहे हैं।
 उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन से जनता पूरी तरह से उक्ता गयी है। मोदी सरकार ने अपना पूरा कार्यकाल भाषणबाजी में निकाल दिया। जिससे देश में समस्याओं का अंबार लग गया है। रावत ने कहा कि जब जनता की समझ में आ गया है कि कांग्रेस के शासन में ही उनके हित सुरक्षित रह सकते हैै। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी समझ आ गया है कि बीजेपी धोखा देने वाली पार्टी है। वह आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, बीसी खंडूड़ी जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी धोखा दे रही है। मंजू तिवारी ने कहा कि वह मेजर जनरल (रिटायर्ड) बीसी खंडूड़ी से किए गए बर्ताव से दुखी थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब बदल गई है। यह कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी नहीं रह गई, अब यह अंबानी-अडाणी की पार्टी बन गई है।
Advertisement