March 3, 2026

कांग्रेस के एक दर्जन दिग्गज अब भाजपा के लिए परेशानी का सबब

देहरादून: ( आखरीआंख )  करीब तीन साल पहले जब कांग्रेस की तत्कालीन हरीश रावत सरकार को गिराकर भाजपा में गए कांग्रेस के एक दर्जन दिग्गज अब भाजपा के लिए परेशानी का सबब बने हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक के चुनाव प्रचार में इनमें कई मंत्री अपने क्षेत्रों में जाने के बजाय घरों में कैद हैं। बताया जा रहा है कि एक मंत्री तो नागपुर में नितिन गडकरी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, जबकि उनके क्षेत्र में तीरथ रावत अकेले ही प्रचार में जुटे हैं। हालांकि तीरथ रावत व इन मंत्री महोदय की ट्यूनिंग किसी से छिपी नहीं है। वहीं एक अन्य मंत्री भी इसी क्षेत्र के हैं और उनका अपने क्षेत्र में खासा दबदबा भी है, लेकिन वह सड़क पर निकलने के बजाया घर पर बैठे हैं, बताया जा रहा है कि उनका बीपी बढ़ गया है। अब इसमें क्या सचाई है यह तो वही जानें। इसके अलावा अभी कुछ दिन पहले ही ऋषिकेश में जिस प्रकार से पार्टी प्रत्याशी के कार्यक्रम के दौरान जूतमपैजार हुई इससे समझा जा सकता है कि भाजपा के अंदर क्या स्थितियां बन रही हैं। हालांकि इन सबके बीच पार्टी के लिए यह नेता इसलिए भी परेशानी बने हैं कि लोगों में चर्चाएं हैं कि कांग्रेस से आए नेताजी अभी तक भाजपा की कार्यशैली में खुद को शामिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अब देखना हेागा कि आगे क्या कुछ होगा।

You may have missed