Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

एसओजी व थाना सल्ट पुलिस के संयुक्त प्रयासों से 5,88,240 रूपये की 134 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )  श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लोकसभा चुनाव-2019 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्षता से सम्पादित कराने एवं चुनाव में मादक पदार्थों का प्रयोग कर मतदाताओं को प्रभावित कर गड़बड़ी करने वालो पर थाना सल्ट व एसओजी अल्मोड़ा के संयुक्त प्रयासों से शराब की तस्करी करने वालों पर *बड़ी सफलता प्राप्त* करते हुए दिनांक- 04.04.2019 को एसओजी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सल्ट विशन लाल, उ0नि0 सुनील सिंह धानिक, का0 नेत्र सिंह थाना सल्ट तथा का0 मनमोहन सिंह, का0 भूपेन्द्र कुमार पाल एसओजी अल्मोडा द्वारा *जगदीश चंद्र पुत्र पातीराम निवासी हासली सराइखेत स्याल्दे के घर से 117 पेटी तथा राम सिंह पुत्र डबल सिंह निवासी हाॅसली, सराईखेत सल्ट के घर 17 पेटी* अलग-अलग बाण्ड की शराब *कुल- 134 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत 5,88,240 रुपये* (8पीएम मैजिक मोमैन्ट- 19 पेटी, बीच हाउस- 22 पेटी, मैकडॅवल रम-18 पेटी, 8 पीएम- 17 पेटी, कै्रजी रोमिया-4 पेटी, एक्टैनसन व्हिस्की-5 पेटी, मैकडवल सुप्रीम-5 पेटी, ओल्ड माॅक रम-39 पेटी, राॅयल स्टाइल-5 पेटी) बरामद कर उक्त *दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए* थाना सल्ट में मु0अ0स0-15 एवम 16/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है पुलिस के अनुसार माह अप्रैल में 290 पेटी अवैध शराब कीमत-11,95,883 रूपये जब्त की जाा चुकी हैं।

Advertisement