Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

उत्तराखंड

मॉरीशस उच्चायुक्त उवाचः उत्तराखंड में भी हो शिक्षा स्वास्थ्य व परिवहन निःशुल्क

अल्मोड़ा, ( आखरी आँख समाचार )  जिस देश में मातृभूमि व मातृभाषा को सम्मान दिया जाता है वह देश निश्चित रूप से उन्नति के शिखर पर पहुॅचता है यह बात माॅरीशस के उच्चायुक्त जे0 गोर्वधन ने आज उदय शंकर नाटय अकादमी में आयोजित बायर्स सैलर मीट के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन कर यहाॅ के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का यह सराहनीय कदम है। औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में औद्योगिक इकाईयों के लिए औद्योगिक विकास योजना चलायी गयी है उसका लाभ उठाना चाहिए। उच्चायुक्त ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रहे पलायन को रोकने के लिए बायस सैलर मीट का आयोजन करने का मुख्य उददेश्य यहाॅ के उद्यमियों द्वारा उत्पादित माल को बाजार मिल सके इस भावना से बाहर के वायर्स को बुलाया गया है ताकि वे अपना सुझाव यहाॅ के उद्यमियों को दे सके।

You may have missed

Advertisement