Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

मेरे देश की दुल्हनियां का राजधानी में आयोजन

देहरादून, ( आखरी आँख समाचार ) हमारा कुटुम्ब सामाजिक मंच देहरादून की ओर से करवा चैथ का कार्यक्रम प्रेस कल्ब में मेरे देश की दुल्हनिया थीम पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर हिल फाउंडेशन के छात्रों ने ऐवं समाज सेवी बेला गुप्ता जी ने नारी शक्ति को दर्शाते नृत्यों की प्रस्तुतियां दी कर समा बांध दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य निर्मला जोशी धर्मपत्नी विधायक गणेश जोशी, अलकनंदा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि मिसेस इंडिया ज्योति चक्रवर्ती, समाजसेवी बेला गुप्ता, रोमी सलूजा, बैगइट कंसल्टिंग ग्रुप की डायरेक्टर प्रिया गुलाटी मौजूद थी। इस अवसर पर महिलाओं की एक प्रतिस्पर्द्धा की गई जिसमें उन्हें उनके श्रृंगार के आधार पर जज किया गया। महिलाओं को तीन वर्गों में बांटा गया था। 25 से 35, 35 से 45 और 45 से 55। जिसमे प्रथम ग्रुप में गोविंदी देवी, रीता देवी, बीना थापा क्रमशः प्रथम द्वेतीय व तृतीय रही। दूसरे ग्रुप में गीता देवी, दर्शना एवं शबनम शेख प्रथम द्वेतीय व तृतिय रही। तीसरे ग्रुप में चांदी देवी, नेहा पंवार विजेता रही। इस अवसर पर आयोजक एवं संस्था की अध्यक्ष बबिता सहोत्रा आनंद ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने का एक प्रयास है। आगे भी संस्था इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।

You may have missed

Advertisement