बागेश्वर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा निर्गत आदेशानुसार आज पुलिस स्मृति दिवस मनाये जाने हेतु शहीद पुलिस जवानों की स्मृति मे दिनांक- 15 से 21 अक्टूबर,2018 (एक सप्ताह) तक पुलिस स्मृति सप्ताह मनाये जाने के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा-निर्देशन में पुलिस लाईन मालता में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अमर वीर शहीदों के नामो से सभी अधिकारी कर्मचारी गणों को अवगत कराया गया जिन्होंने देश की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए अपनी जान गवा दी, तत्पश्चात समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों द्वारा अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयीे वहीं पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिस जवानों के आश्रितों को शॉल भेंट की , पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस पेंशनरों के साथ गोष्टी कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनका निदान किया गया ।
तत्पश्चात पुलिस लाइन माल्ता में 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौंड का आयोजन किया गया जिसमें फायरमैन नीरज बालियान द्वारा प्रथम स्थान व का. सुरेश खाती पुलिस लाइन बागेश्वर द्वारा द्वितीय स्थान ,का,., दीपक कुमार पुलिस लाइन बागेश्वर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया उक्त विजेताओं को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री महेश चंद्र जोशी, यातायात प्रभारी श्री भूपेश पांडे व समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहें।
