March 4, 2026

बागेश्वर में 54.61% मतदान, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बागेश्वर ( आखरीआंख ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 का मतदान आज जनपद में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पाददर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से सम्पादित किये जाने के लिए जनपद में 370 पोलिंग बूथ बनाये गये थे। जिसमें से 10 प्रतिशत पोलिंग बूथों पर लाईव वेवकांस्टिंग भी की गयी। जिसमें विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर के 19 मतदेय स्थल एवं विधान सभा क्षेत्र कपकोट के 19 कुल 38 मतदेय स्थलों पर सफलतापूर्वक वेवकास्टिंग की गयी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने निर्वाचन में लगाये गये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्वाचन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए शुभकामनाऐं प्रेषित की। जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बागेश्वर के मतदेय स्थल पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और उन्होंने इस दौरान विभिन्न मतदेय स्थलों में जाकर निर्वाचन प्रक्रिया, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेन्टर का भी जायजा लिया। मतदान दिवस पर दिब्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए तैनात की गयी टीम के द्वारा दिब्यांगों को उनके घर से सुव्यस्थित ढंग से पोलिंग बूथ में लाकर दिब्यांगों के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
मतदान प्रक्रिया प्रातः निर्धारित समय पर शुरू की गयी। जिसमें प्रातः कालीन 07 बजे से 09 तक विधान सभा क्षेत्र कपकोट का मत प्रतिशत 11.31 एवं विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर का 11.63 प्रतिशत, तथा 09 बजे से 11 बजे तक विधान सभा क्षेत्र कपकोट का 22.05 एवं विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर का 24.29 रहा। इसी प्रकार 11 बजे से 01 बजे तक विधान सभा क्षेत्र कपकोट का मतदान प्रतिशत 34.82 एवं विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर का मत प्रतिशत 36.19 तथा 01 बजे से 03 बजे तक विधान सभा क्षेत्र कपकोट का मतदेय प्रतिशत 43.32 एवं विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर का मतदेय प्रतिशत 46.21 रहा। इसी प्रकार 03 बजे से 05 बजे तक विधान क्षेत्र कपकोट में कुल मत प्रतिशत 53.54 तथा विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर का मतदान प्रतिशत 55.52 रहा। जनपद का कुल मत प्रतिशत 05 बजे तक लगभग 54.61 प्रतिशत रहा, कुछ पोलिंग बूथों पर 05 बजे बाद भी मतदान जारी था। जिसकी सूचना प्राप्त की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही प्रेषित कर दी जायेगी।

You may have missed