Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डबल लाॅक में सील हुआ स्ट्रांग रूम

हरिद्वार,  ( आखरीआंख ) जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार दीपक रावत की देखरेख में मानव संसाधन विकास केन्द्र में बनाये गये स्ट्राॅंग रूम में विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को प्रेक्षक एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डबल लाॅक में सील किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली के सभी कनेक्शन काट दिये गये तथा सीलिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गयी।
 स्ट्राॅगरूम की सुरक्षा हेतु आईटीबीपी के जवान तैनात किये गये हैं। ईवीएम की सुरक्षा हेतु सभी प्रकार के प्रबन्ध किये गये हैं। साथ ही जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को शांतिपूर्णं मतदान के लिए जनपदवासियों सहित राजनैतिक दलों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement