Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

माउन्टेन बाइकिंग को लेकर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश  -जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक 

रुद्रप्रयाग, ( आखरीआंख )  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2019 (माउन्टेन बाइकिंग) के आयोजन को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था एवं टैªफिक व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, माउन्टेन बाईकिंग मंें प्रयुक्त मोटरमार्ग की स्थिति, डाईवर्जन प्वाइन्टस, न्यूटेªशन प्वाइन्ट्स, फिनिसिंग प्वाइन्ट पर वाॅलिन्टियर्स की तैनाती और मुख्य मार्ग की साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2019 (माउन्टेन बाइकिंग) 21 अप्रैल को जनपद में वाया नगरासू-रतूड़ा-रुद्रप्रयाग आगमन एवं 22 अप्रैल को प्रातःः रुद्रप्रयाग से वाया तिलवाडा-मयाली-चिरबटिया होते हुए टिहरी को प्रस्थान करेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, प्रभारी अधिकारी मायादत्त जोशी, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला, सहायक संभागीय अधिकारी संगीता भट्ट, अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एलएस दानू, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका संजय रावत, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी हरीश शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement