Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कपकोट में यूटिलिटी दुर्घटना में 2 मरे 4 घायल

बागेश्वर ( आखरीआंख सूपी भैंसखाली मार्ग पर कपकोट से सूपी की तरफ जा रही यूटिलिटी संख्या यूके02सीए/0451 करीब 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया। हादसा शनिवार की सायं करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मृतकों में तारा सिंह (45) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी खलझुनि व कुंवर सिंह (80) पुत्र लाल सिंह निवासी सूपी हैं। जबकि दुर्गा सिंह पुत्र लाल सिह निवासी सूपी, पूरन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी पतियासार, यशोदा पुत्री भूपाल सिंह व वाहन चालक नंदन पुत्र जगत सिंह निवासीगण सूपी गंभीर रूप से घायल हुये हैं। घटना के बाद आपातकालीन वाहन 108 के मौके पर न पहुंचने से लोगों में आक्रोश था। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सभासद नगर पंचायत तनुज तिरूवा, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भराडी शेर सिंह ऐठानी, लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह आ​दि ने सहयोग किया।

Advertisement