Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

छोलिया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा 

अल्मोड़ा, ( आखरीआंख )  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा की उपस्थित में उदय शंकर नाट्य अकादमी में द अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेन्ज के प्रतिभागियों के लिये सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य प्रतिभागियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना इसके अतिरिक्त जौनसारी नृत्य तथा झोड़ा नृत्य का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने देश-विदेश से आये साहसिक प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह्् व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जहां एक ओर उत्तराखंड राज्य को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा वहीं देश विदेश से आने वाले प्रतिभागियों के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
 इस अवसर पर साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेस डायेरेक्टर वी एन सिंह, महाप्रबंधक केएमवीएन अशोक जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, पुलिस उपाधीक्षक के0आर0 आर्य, निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी डी0पी0एस0 नेगी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, प्रबन्धक केएमवीन शीला साह, प्रबन्धक एडवेन्चर केएमवीएन गिरधर मनराल, प्रबन्धक इवंेन्ट गोपाल बिष्ट, गीतान्जली, अमित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Advertisement