धर्म नगरी हरिद्वार की सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
हरिद्वार, ( आखरीआंख ) धर्म नगरी हरिद्वार से उत्तराखंड चार धाम यात्रा मई से प्रारंभ होनी है वही जगह जगह गंदगी का अंबार स्थानीय सक्रिय गलियां कूड़े में मल मूत्र से भरी हुई है। धर्म नगरी हरिद्वार की सफाई व्यवस्था को वह सक्रिय गलियों की सफाई की मांग को लेकर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में रामघाट कुशा घाट हनुमान घाट पुरानी सब्जी मंडी नरसिंह भवन की गली बद्री बावली के सामने की गली विष्णु घाट हर की पौड़ी मार्ग इत्यादि क्षेत्रों की गलियों की सफाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य सचिव शहरी विकास सचिव संयुक्त रूप से पत्र लिखकर युद्ध स्तर पर सभी सक्रिय गलियों की सफाई धुलाई की मांग दोहराई।
इस अवसर पर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला अर्ध कुंभ मेले के दौरान शहरी क्षेत्र की सक्रिय गलियों की सफाईयां की जाती रही है उत्तराखंड चार धाम यात्रा अभी पूर्ण रूप से संचालित भी नहीं हुई है और शहरी क्षेत्र की सक्रिय गलियां गंदगी से अटी हुई है उन्होंने कहा कई बार नगर निगम प्रशासन जल संस्थान गंगा प्रदूषण इकाई रुड़की प्रदूषण इकाई को लिखित रूप से अवगत कराने के बावजूद भी हरिद्वार के शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही शासन प्रशासन ने धर्म नगरी हरिद्वार में पसरी गंदगी की सफाई व्यवस्था को लेकर यदि गंभीरता नहीं दिखाई तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। धर्मनगरी हरिद्वार की सक्रिय गलियों की सफाई की मांग करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में पं राजू शर्मा, कुंवर सिंह मंडवाल, राजेश दुआ, संजय गुप्ता, गुलशन अरोड़ा, संजय कुमार, सुंदरलामनमोहन सिंह, हंसराज अरोड़ा राजेंद्र बिहारी राजेश अरोड़ा, श्याम कुमार, डॉक्टर दिनेश, सुधीर रावत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
