Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

एनजीटी ने किया स्वछता संबंधी मामलों में विभिन्न विभागों से जुड़े आला अधिकारियों के साथ विचार विमर्श

ऋ षिकेष ( आखरीआंख )  एनजीटी की टीम शनिवार को मुनिकीरेती स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। जहां स्वछता संबंधी मामलों में विभिन्न विभागों से जुड़े आला अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। शनिवार दोपहर बाद एनजीटी के चेयरपर्सन आदर्श कुमार गोयल और एनजीटी उत्तराखंड के सदस्य यूसी ध्यानी मुनिकीरेती स्थित वन विभाग के गेस्ट पहुंचे। जहां उन्होंने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रंचिंग ग्राउंड आदि जुड़े मसलों पर आला अधिकारियों की बैठक ली। जिसके बाद सभी लोग दयानंद आश्रम पहुंचे और क्षेत्र में स्वछता को लेकर किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर उत्तराखंड पेयजल निगम के मुय अभियंता वीसी पुरोहित, डीएफओ धर्म सिंह मीणा, सीवर ईकाई के सहायक अभियंता हरीश बंसल, पेयजल निगम के सहायक अभियंता संदीप कश्यप, नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, आदेश कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement