July 27, 2026

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 25-04-2019 से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25-04-2019 कोे समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व प्रभारी यातायात के नेतृत्व में थाना/यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिगं, ओवर स्पीड, खतरनाक ढ़ग से वाहन चलाने व वाहन चलाते वक्त फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ड्राईविंग लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने एवं सड़कों पर अनाधिकृत रूप से खडे़ वाहनों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा 19 वाहनों का ओवर लोडिंग, 14 वाहनों का चस्पा चालान, 13 वाहनों का धारा 179(1) एम0वी0एक्ट0 एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 01 वाहन का चालान किया गया व वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

 

You may have missed