Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

केदारनाथ हाईवे के सौड़ी में घंटों बंद रही आवाजाही 

रुद्रप्रयाग, ( आखरीआंख ) केदारनाथ हाईवे के सौड़ी में बुधवार सांय को आया मलबा गुरूवार सुबह को साफ हो पाया। इन दौरान पन्द्रह घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर आवाजाही ठप रही। कई तो रातभर हाईवे पर ही फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर जगह-जगह टूट रही पहाड़ियों के कारण अब स्थानीय जनता में भी आक्रोश बन गया है।
केदारनाथ हाईवे पर आम जनता के लिये मुसीबत बनता जा रहा है। हाईवे पर आये दिन जगह-जगह पहाड़ी टूटकर मलबा और बोल्डर बरस रहे हैं। जिस कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों हाईवे के ये हाल हैं। अगर यात्रा सीजन में यही स्थिति रही तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी दयनीय हो जाएगी। जब से आॅल वेदर रोड़ का कार्य शुरू हुआ है, तब से हाईवे पर कई डेंजर जोन उभरक आ गये हैं। यह डेंजर जोन हल्की बारिश होते ही जनता के लिये सिरदर्द बन रहे हैं। इन डेंजर जोनों से पार पाना इस सीजन में संभव नहीं लग रहा है, क्योंकि यात्रा खुलने में अब 15 दिन से कम का समय रह गया है। ऐसे में कार्य पूर्ण हो पाना संभव नहीं है।
बांसबाड़ा और अगस्त्यमुनि के बीच हल्की बारिश होते ही हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ी टूट रही हैं। जिस कारण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सांय को हुई बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा, अंधेरगढ़ी और सौड़ी में आवाजाही ठप हो गई। देर रात तक अंधेरगढ़ी और बांसबाड़ा में तो आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन सौड़ी में हाईवे नहीं खुल पाया। जिस कारण कई लोग तो रात भर हाईवे किनारे ही रहे। बामुश्किल गुरूवार सुबह सौड़ी में हाईवे से मलबा हट पाया। जिसके बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू हो पाई। 15 घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर आवाजाही बंद रही।
Advertisement