एसएसपी अल्मोड़ा ने किया थाना भतरौजखान का वार्षिक निरीक्षण
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 26.04.2019 को थाना भतरौजखान का वार्षिक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर/बैरक/हवालात/मालखाना/मेस/कार्यालय का भ्रमण करने के उपरान्त शस्त्रों आर्म एम्यूनेशन की साफ सफाई व रखरखाव का निरीक्षण करते हुए थाने के कर्मचारीगण से एण्टी राईट गन (प्लास्टिक पैलेट) के माध्यम से दंगा नियंत्रण के सम्बन्ध में डैमो कराया गया। तत्पश्चात् आपदा प्रबन्धन हेतु उपलब्ध कराई सामग्री को चैक करते हुए उपकरणों को चलवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आपदा में प्रयोग किये जाने वाले टैन्ट लगवाये गये। साथ ही थाने पर रखा गया क्राइम किट बाॅक्स का उपयोग कर फिंगर प्रिन्ट निकलवाये तथा फस्र्टएड बाॅक्स सहित अन्य सरकारी संपत्तियों का जी0पी0 लिस्ट से मिलान किया तथा कम्प्यूटर एवं सहवर्ती उपकरणों की साफ-सफाई एवं उनका रखरखाव करने निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाने में रखे जाने वाले ग्राम अपराध रजिस्टर, कैश बुक, त्यौहार रजिस्टर, शस्त्र लाईसैन्स रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहराई से निरीक्षण तथा थानाध्यक्ष को एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत धारा- 29 का पालन के निर्देश किये गये। निरीक्षण के दौरान श्री वीर सिंह (क्षेत्राधिकारी रानीखेत), श्री धर्मवीर सोलंकी (थानाध्यक्ष भतरौजखान), श्री श्याम सिंह रावत (वाचक) एवं का0बलवन्त कुमार (आशुलिपिक कार्यालय) के अतिरिक्त थाना भतरौजखान अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।
देवभूमि उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से घर बैठे पाये सुविधा
श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने जनपद वासियों को अवगत कराया है कि वे घर बैठे-बैठे अब आनलाईन शिकायत दर्ज करने सहित 16 सुविधाओ का लाभ उत्तराखण्ड सिटीजन पोर्टल एप सेवा के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं 01- शिकायत पंजीकरण, 02- सर्च स्टेटस, 03- एफआईआर देखना , 04- किरायेदार /पीजी सत्यापन अनुरोध 05- कर्मचारी सत्यापन 06- जुलूस अनुरोध 07- हड़ताल अनुरोध 08- घरेलू नौकर सत्यापन 09- साईबर क्राईम शिकायत पंजीकरण 10-.गुमशुदा व्यक्ति पंजीकरण 11- खोयी सम्पत्ति पंजीकरण 12- .पुलिस क्लीयरेन्स सर्टिफिकेट 13-नजदीकी पुलिस स्टेशन खोज 14-टेलीफोन डायरेक्ट्री 15- आपातकालीन सेवायें 16- कार्यक्रम/प्रदर्शन अनुरोध। यह सुविधा जनपद के सभी नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर देवभूमि उत्तराखण्ड पुलिस नाम से एप को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है इस मोबाईल एप से नागरिक आई0डी0 बना कर आनलाईन सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
