बागेश्वर के कदम साहसिक पर्यटन की ओर
बागेश्वर ( आखरीआंख ) बागेश्वर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज पहली बार पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की गई। पैराग्लाइडिंग की शुरूआत माल्ता से बिलौना तक हुई। आने वाले वक्त में बागेश्वर के जौलकांडे, मनकोट सहित कपकोट तथा कौसानी आदि स्थानों से भी पैराग्लाइडिंग से उड़ान भरने की योजना है।
जिले में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावना है। नवयुवाओं को इससे रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि युवाओं के लिए ये रोजगार का अच्छा साधन है, उन्होंने कहा कि इसके बाद कपकोट ब्लॉक के दुलम ग्राम पंचायत में पैराग्लाइडिंग की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग की शुरूआत होने से युवाओं में काफी खुशी है। पैराग्लाइडिंग के बारे में उनका कहना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
रोमांच और साहसिक खेल प्रेमियों के लिए पैराग्लाइडिंग की शुरूआत काफी अच्छी है। 17 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिक और पैराग्लाइडिंग के ट्रेनर जगदीश जोशी ने मालता से बिलौना तक इस पैराग्लाइडिंग का परीक्षण करवाया। अभी माल्ता वाले स्पॉट से ही पैराग्लाइडिंग होगी। आने वाले समय में जौलकांडे, मनकोट आदि स्थानों से भी पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर गीता रावल,नरेंद्र खेतवाल,दीपक खेतवाल,संजय तिवारी,हिमांशु जोशी, सोमनाथ सोनी,सौरभ बिष्ट, श्रेयष पंत,कीर्ति आर्या, पर्यटन अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
