June 12, 2026

नाबालिग गुमशुदा को कपकोट पुलिस द्वारा सकुशल किया बरामद

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 18-04-2019 को आवेदक द्वारा अपनी पुत्री जो घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना कपकोट में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस आधार पर थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 23/19 धारा 365 भा0द0वि0 पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश शुरू की गई। *गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी हेतु श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा टेक्निकल टीम को आवश्यक दिशां-निर्देश दिए गए।* टेक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर उक्त गुमशुदा की त्वरित बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा गुुमशुदा को दिनांक 26-04-2019 को हल्द्वानी बस अड्डे से सकुशल अभियुक्त राम उर्फ बबलू पुत्र कीकर सिंह उम्र-25 वर्ष निवासी- राजवाल मोहल्ला, थाना- तलवाड, जिला- होशियारपुर राज्य पंजाब के साथ बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गुमशुदा के सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

पुलिस टीम का विवरणःउ0नि0 ना0पु0 जीवन सिह चुफाल कां0 ना0पु0 महेंद्र सिंह जरमाल (एस0ओ0जी0) म0कां0 ना0पु0 हरदेश कौर का0 ना0पु0 चन्दन राम कोहली(एस0ओ0जी0/साईबर सैल बागेश्वर) हैं ।