September 21, 2024

गित्यार खोज प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा 

 

पिथौरागढ़ ( आखरीआंख ) कुमाऊंनी लोक गीतों को बढ़ावा देने व पहाड़ी संगीत को लेकर गित्यार खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय युवा प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।गुरुवार को चांदनी इंटरप्राइजेज की ओर से रामलीला मैदान में गित्यार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बार संघ अध्यक्ष रधुनाथ सिंह चौहान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पहाड़ी संगीत प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर मंच है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कुमाऊंनी लोक गीतों को गाकर युवाओं ने अपना हुनर बिखेरा। चांदनी एंटरप्राइजेज के नवीन टोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा चरण पिथौरागढ़ में होगा। दो चरणों के बाद फाइनल मुकाबला हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक गोविंद सिंह दिगारी, रघुनाथ सिंह चौहान,ओम प्रकाश वर्मा रहे। संचालन जनार्दन उप्रेती ने किया। इस दौरान गोविंद लाल साह, बलवन्त बिष्ट, ललित भंडारी, गणेश बोरा, चंद्र प्रकाश, राम प्रकाश, करन टोलिया, प्रभात जोशी आदि मौजूद थे।