September 21, 2024

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ का किया वार्षिक निरीक्षण

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक- 09-05-2019 को श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर* द्वारा थाना बैजनाथ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक का मुआयना करते हुए थाना अभिलेखों(रोकड़ बही/अपराध रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर/ड्यूटी रजिस्टर आदि), आपदा प्रबंधन के उपकरणों व थाने में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया। आपदा प्रबंधन के उपकरणों की उपयोगिता के बारे में बताते हुए भोजनालय व बैरिक की सफाई व्यवस्था हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से असलाह/कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई गयी। निरीक्षण के उपरान्त थाने पर मौजूद अधि0/कर्म0 का सम्मेलन लिया गया तथा उनकी समस्याएं सुनी गयी व उनके निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिंह बिष्ट, उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह नेगी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।