अल्मोड़ा/ बागेश्वर के पूर्व जिला सूचना अधिकारी रावत नही रहे
बागेश्वर ( आखरीआंख ) अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद के पूर्व जिला सूचना अधिकारी रिटायर्ड रणजीत सिंह रावत का देहावसन हो गया है। देर से प्राप्त प्हुई जानकारी के अनुसार उन्होंने 9 मई को दिल्ली में अंतिम सांस ली। सेवा निवृत्ति के बाद वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रह रहे थे। उनकी धर्म पत्नी श्रीमती आशा रावत ने यह जानकारी दी ।
उनके निधन पर जनपद के पत्रकारों ने उनके परिवार के प्रति गहरी शौक संवेदना व्यक्त की है।
