ब्रेकिंग : बैजनाथ पुलिस नाबालिग नेपाली लड़की को बरामद कर भेज रही नेपाल
बागेश्वर गरुड़ ( आखरीआंख ) दिनांक 12-05-2019 को नेपाली नाबालिग लड़की सुनीता शर्मा पुत्री श्री गगन निवासी- ग्राम/पो0- गर्खाकोट, जिला- खलंगा, नेपाल उम्र- 16 वर्ष जो गरूड़ बाजार में अकेल इधर-उधर घूम रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनीता शर्मा को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया तथा पूछने पर नाबालिग सुनीता शर्मा द्वारा बताया गया कि वह परिजनों से बिछड़कर हल्द्वानी से यहां पहुंच गयी है। सूचना पर पुलिस द्वारा सुनीता शर्मा को सी0डब्ल्यू0सी0 बागेश्वर के समक्ष पेश किया गया, जिसे सी0डब्ल्यू0सी0 बागेश्वर के आदेशानुसार बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेजा जा रहा है एवं पुलिस व सी0डब्ल्यू0सी0 द्वारा नाबालिग को नेपाल उसके घर भेजे जाने की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
