September 20, 2024

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने करने का आरोपी शातिर गिरफ्तार

देहरादून, ( आखरीआंख )  विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी नेहरू कालोनी पुलिस ने बिजनौर से की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र प्रेम लाल निवासी सारथी विहार नेहरू काॅलोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरू काॅलोनी पर शिकायत दर्ज कराई गई की उनके एवं उनके मित्रों द्वारा इंटरनेट पर आॅनलाइन जाॅब हेतु सर्च किया, सर्च के दौरान इंटरनेट पर जावेद कुरैशी, जिसने अपना निवास डोगरी मुंबई लिख हुआ था, से आॅनलाइन इंट्रोडक्शन हुआ, जिसने अपना टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस इंटरनेट पर अपलोड किया हुआ था। जावेद से बातचीत हुई, जिसके द्वारा विदेश भेजने एवं वीजा तैयार करने एवं विदेश में नौकरी लगाने के लिए इनसे प्रत्येक व्यत्ति से करीब 90000 रुपये लगने की बात बताई। अनिल कुमार एवं उसके 15 साथियों द्वारा उत्तफ जावेद निवासी मुंबई आॅनलाइन व्हाट्सएप काॅल कर जावेद के कहने पर प्रत्येक व्यत्तिफ द्वारा उसके स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के खातों में प्रत्येक व्यत्ति के घ् 90000 रुपये डिपाॅजिट किए गए, इस प्रकार करीब 2000000 रुपये अनिल कुमार व उसके साथियों द्वारा पिछले वर्ष अगस्त से लेकर दिसंबर तक जमा किए गए।
     जावेद कुरैशी ने इन्हें आॅनलाइन पुलिस वेरिपिफकेशन सर्टिफिकेट व मेडिकल सर्टिपिफकेट भेजें एवं आॅनलाइन वीजा भी भेजा। जब विदेश जाने की बात आई तो उत्तफ जावेद न नुकुर करता रह गया एवं जावेद द्वारा अपने आॅनलाइन मोबाइल आदि बंद कर दिए गए।  इस प्रकार उत्तफ अनिल कुमार और उसके साथियों को एहसास हुआ कि जावेद द्वारा उनके साथ ठगी कर ली गई है। अनिल कुमार द्वारा 11 मई को थाना नेहरू काॅलोनी पर जावेद के विरुद्ध विदेश भेजने के नाम पर रुपए हड़पने के संबंध् में अभियोग दर्ज कराया गया। अनिल कुमार की तहरीर पर थाना नेहरू काॅलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 128/2019 धरा 406/ 420 भादवि दर्ज किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशानुसार जावेद निवासी मुंबई की तलाश एवं विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना प्रारंभ करते हुए टीम द्वारा सर्वप्रथम जावेद के तीनों मोबाइल नंबरों की डिटेल प्राप्त की गई। अकाउंट की डिटेल प्राप्त की गई। अकाउंट की डिटेल एवं अकाउंट के एड्रेस धर्मपुर का मिला एवं मोबाइल की डिटेल्स में भी धमपुर की डिटेल्स प्राप्त हुई।
        जिस पर प्रतीत हुआ की मुंबई का एड्रेस फर्जी बताया गया, इस पर पुलिस टीम अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर तुरंत धमपुर के लिए रवाना हुई। नेहरू काॅलोनी पुलिस द्वारा धमपुर में दबिश देकर जावेद कुरैशी को पकड़ा गया एवं जावेद कुरेशी से पूछताछ कर उसकी अकाउंट डिटेल प्राप्त की गई। जावेद को मुकदमा अपराध संख्या 128/19 में गिरफ्तार कर नेहरू काॅलोनी पुलिस द्वारा बिजनौर से थाना नेहरू काॅलोनी लाया गया है। जावेद कुरेशी से थाना नेहरू काॅलोनी पर ठगी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई, उसके द्वारा बताया गया कि पैसों के लालच में उसने फर्जी तरीके से कुरैशी टूर एंड ट्रैवल्स नाम की कंपनी इंटरनेट पर अपलोड की एवं अपने मोबाइल नंबर इंटरनेट पर डालें,  जिसमें कई लोगों के उसको पफोन आए, जिसको उसने फोन पर स्वयं विदेश में नौकरी दिलाने वाली कंपनी का एजेंट होने की बात कहकर लोगों से विदेश भेजने तथा वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करना प्रारंभ कर दिया जिसमे जावेद ने अपना एड्रेस मुंबई का बताया एवं कई लोगों से इस तरह की विदेश भेजने के नाम पर ठगी की गई है। जावेद शातिर किस्म का ठग है, जिसके विरुद्ध मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश में भी विदेश भेजने के एवज में ठगी करने के प्रकरण विचाराध्ीन है।  पुलिस टीम द्वारा जावेद के अकाउंट को सीज किया गया है एवं मुंबई, पंजाब एवं आंध््रा प्रदेश पुलिस से इस संबंध में संपर्क कर जावेद कुरैशी के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।