June 19, 2026

वरिष्ठ पदों पर बैठे अधिकारी उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को समझने में रहे नाकाम

 

हरिद्वार,  ( आखरीआंख )  सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड की अफसर शाही पर न्याय संगत रूप से अपनी बात उठाए जाने का खुला समर्थन करते हुए पूर्व  कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में बेल वाला ग्राउंड में नुक्कड़ सभा के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्य सचिव से संयुक्त रूप से लालडांग, चिल्लर खार, कंडी मार्ग के रुके हुए काम को सुचारू रूप से संचालित किए जाने की मांग उठाई। वन मंत्री डॉ  हरक सिंह रावत की शासन के अवसर शाही की कार्यशैली पर प्रतिक्रिया का खुला समर्थन किया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा जिस प्रकार से उत्तराखंड की अफसर शाही को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। उससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड शासन में बैठे वरिष्ठ पदों पर अधिकारी उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कोटद्वार, चिल्लर खार, लालढांग, कंडी मार्ग निर्माण कार्य को रोका जाना न्याय संगत व औचित्य पूर्ण नहीं है। यदि शीघ्र ही मार्ग का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्रमिक नेता भूपेंद्र राजपूत, पंडित मनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने दिल खोल के भारतीय जनता पार्टी को अपने समर्थन के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा मंत्री मण्डल की प्रथम बैठक में लालढांग, चिल्लर खाल, कोटद्वार, कंडी मार्ग को बनाये जाने का मंत्री मण्डल की मीटिंग में प्रस्ताव पारित कर लक्ष्य निर्धारित किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के समर्थक सभा को सम्बोधित करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व्यापारी नेता राजेश खुराना, कुंवर सिंह मण्डवल, रणजीत रावत, लघु व्यापारी नेता ओमप्रकाश भाटिया, जीप यूनियन के सुभाष अग्रवाल, ट्रेवल एसो. के उमेश पालीवाल, तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के पंडित कीर्तिपाल, छोटेलाल शर्मा, राजेश अरोड़ा, रोहित शेट्टी, खुशीराम, धर्मपाल कश्यप, राजकुमार, प्रमोद आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

1 thought on “वरिष्ठ पदों पर बैठे अधिकारी उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को समझने में रहे नाकाम

  1. Pingback: Totobet lengkap

Comments are closed.

You may have missed