March 11, 2026

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व डा. विद्या सिंह चैहान का नागरिक अभिनंदन किया गया

देहरादून, ( आखरीआंख )   भारतीय कला कुन्ज एवं सहयोगी संस्था मित्र एक सांझा प्रयास के विशेष सहयोग से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण व डा. विद्या सिंह चैहान का नागरिक अभिनंदन किया गया।
शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रीतम भरतवाण का नागरिक अभिनंदन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून उपस्थित रहे। समारोह का उद्घाटन महापौर सुनील उनियाल गामा, डाॅ0 जयंत नवानी, जसवंत सिंह रावत, रोशन धस्माना, पल्ली सिंह चैहान ने प्रीतम भरतवाण के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने पदमश्री प्रीतम भरतवाण को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में संस्था द्वारा प्रो. विद्या सिंह चैहान को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ठ सेवा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम संचालन संस्था के उपाध्यक्ष एवं रंगकर्मी प्रेम पंचोली ने किया।

You may have missed