August 10, 2026

कमिश्नर ने महिला को जमीन खरीद के 20.85 लाख वापस दिलाए


हल्द्वानी।   कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने रानीखेत निवासी महिला भगवती देवी को जमीन खरीद के दौरान मौके पर कम जमीन दिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया। मामले में भगवती देवी को 20.85 लाख रुपये दिलाए गए। भगवती देवी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया। पिछली जनसुनवाई के दौरान भगवती देवी ने कुमाऊं कमिश्नर रावत को बताया कि उन्होंने हरिपुर फुटकुआं हल्द्वानी में 3612 वर्ग फीट जमीन खरीदी। मौके पर जगह 1752 स्क्वायर फीट कम थी। कमिश्नर ने प्रॉपर्टी डीलर को 22 लाख धनराशि वापस करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को भगवती देवी ने बताया कि जमीन विक्रेताओं ने उन्हें 20.85 लाख रुपये की धनराशि वापस कर दी। शेष 1.15 लाख की धनराशि भी दिलाने का अनुरोध किया। जिस कमिश्नर ने प्रॉपर्टी डीलर को शेष धनराशि वापस कराने के निर्देश दिए।