Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं व 12वीं का रिजल्ट 30 मई को

देहरादून,  ( आखरीआंख ) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आगामी 30 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सुबह 10ः30 बजे जारी करेगा। शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने इसकी घोषणा की है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 01 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट का परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस साल हाईस्कूल में 149950 और इंटरमीडिएट में 124867 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस बार परीक्षा के लिए प्रदेश में 1317 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 231 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील केंद्र थे।
Advertisement