Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने  फायर सर्विस गरूड़ का किया त्रैमासिक निरीक्षण

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) आज श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिसउपाधीक्षक  जनपद बागेश्वर* द्वारा फायर सर्विस गरूड़ का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम फायर सर्विस स्टाफ द्वारा लाइन बन की कार्यवाही की गयी। तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय भवन, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, वॉचरूम, स्टोर व वाहन/मशीनों आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस स्टोर में आपदा उपकरणों तथा फायर सर्विस एमटी कार्यालय में फायर वाटर टेंडर, रनिंग लॉग बुक को चेक किया गया व वाहनों का रखरखाव देखा गया। निरीक्षण के उपरांत मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा उनकी समस्याएं सुनी गई, समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया गया एवं किसी भी प्रकार की आग/आपदा/रेस्क्यू में तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री डुंगर सिंह प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गरूड़ एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement