एसएसबी स्वयंसेवकों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
????????????????????????????????????
देहरादून, ( आखरीआंख ) एसएसबी प्रशिक्षण प्राप्त स्वंयसेवकों ने देहरादून परेड ग्राउंड में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के बैनर तले अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी के नेतृत्व में एसएसबी स्वयंसेवकों का नौकरी, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं को प्रदान किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ब्रहमानंद डालाकोटी ने बताया कि सभी जनपदों में विभाग द्वारा नियमित नियुक्तियां दी जाये और एक राज्य में दो शासनादेश किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किये जायेंगें। उनका कहना है कि जब तक शासन प्रशासन से स्पष्ट दिशा निर्देश तथा नियुक्तियां प्रारंभ नहीं की जाती है तब तक आंदोलन को जारी रखा जायेगा और अन्य विभाग के कार्यालयों पर भी आंदोलन किया जायेगा। उनका कहना है कि अब संघर्ष करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है व उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि एक शासनादेश के आधार पर स्वयं सेवकों को कुछ जनपदों में लोक निर्माण विभाग के मेट एवं बेलदार पदों पर नियुक्ति दी गई थी एसएसबी स्वयं सेवक सभी जनपदों में नियुक्ति की मांग कर रहे थे किन्तु इस बीच लोक निर्माण विभाग ने कई जनपदों में कार्य में लगे गुरिल्लों को हटा दिया। इस अवसर पर धरने मे अनेक स्वंय सेवक मौजूद रहे।
