Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गरुड़ सिगनलर्स ट्रैकिंग अभियान रवाना

लखनऊ ( आखरीआंख ) भारतीय सेना के गरुड़ सिग्नलर्स ने 12 दिनों की अवधि में ट्रेकिंग अभियान को भारतीय सेना के गरुड़ सिग्नलर्स ट्रेकिंग अभियान (भगेश्वर से 45 किमी) को 27 मई 2019 को कर्नल वीएस कांग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अभियान पहाड़ी क्षेत्रो के मुश्किल रास्तो में अपना सफर तय करेगा | इस ट्रैकिंग अभियान का मुख्य उदेश्य लोगो के बीच भाईचारा का प्रसार करना, हमारी एकता, अखंडता और भारतीय सेना के जवानो द्वारा अदम्य साहस को दर्शाना है | यह अभियान दल प्रतिदिन पहाड़ी क्षेत्र में औसतन 15 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा | गरुड़ सिगनलर्स ट्रैकिंग अभियान नाम के इस ट्रैकिंग अभियान मे 02 अधिकारी 16 अन्य पद सम्मलित हो रहे है, इस अभियान का नेतृत्व मेजर अविनाश बेलवाल कर रहे हैं | यह अभियान सोंग से लोहारखेत, सुपी, ग्वारा, खाती, दवाली, फुर्किया होते हुए पिंडारी पहुंचेगा और वापसी में फुर्किया, दवाली, कीमु, राइचन्द देओटा, लेटी, राइचन्द देओटा, ग्वारा, खाती, डकुरी, पीतांग, डकुरी, लोहारखेत होते हुए सोंग में खत्म होगा |

यह ट्रैकिंग अभियान गरुड़ डिविजन की एक पहल है जो कि नवयुवकों में देशभक्ति और साहस का संचार करेगा | इसके साथ ही यह दल अभियान के दौरान लोगो के बीच “स्वच्छ वातावरण-स्वच्छ जीवन” का पैगाम पहुंचाएगा | इस अभियान की समाप्ति 07 जून 2019 को सोंग में होगी | यह अभियान सैनिकों की शारीरिक क्षमता, दक्षता आदि के लिए जरूरी है, साथ ही यह अभियान सैनिकों को सैन्य जीवन में प्रत्येक नई चुनौतियों के लिए तैयार करेगा और नई ऊर्जा का संचार, व दल भावना को जागृत करेगा |

Advertisement