March 11, 2026

जंगल की आग बुझाने में जला युवक

बागेश्वर ( आखरीआंख ) तहसील गरुड़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 29.05.2019 लगभग 2:45 बजे ग्राम पिंगलो के तोक सिरौली के जंगल मे लगी आग को बुझाने के प्रयास मैं एक नेपाली व्यक्ति रयूटिया उम्र 19वर्ष पुत्र कन्थया जपैल ग्राम सेप्सेला जिला बजागं अंचल 7 आग बुझाने में आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गये हैं।जिन्हें घायल अवस्था मे प्राथमिक उपचार किया जा सा0 स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ 108 की मदद से लाया गया हैं। जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा हैं।  बताया जा रहा है कि वह 90%  जल चुका है ।उपजिलाधिकारी गरुड़ ने प्रभागीय वनाधिकारी व वन क्षेत्राधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए घायल की सहायता करने को कहा है,घटना की सूचना मिलने पर सम्बन्धित पटवारी व राजस्व टीम ,वन दरोगा अपने टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

You may have missed