Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

मैक्स खाई में गिरने से एक की मौत

पिथौरागढ़ , ( आखरीआंख )  जनपद पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली में सिमलता भिनगड़ी सड़क में रमोलाधार के पास एक मैक्स गाड़ी यूके-02टीए-0465 गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। इसकी सूचना प्रशासन को मिली। सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर हादसे के शिकार लोगों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में गाड़ी मालिक ड्राइवर भगवती प्रसाद पुत्र गुसाईं राम ग्राम बैशाली उम्र 32 साल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरा सवार प्रदीप कुमार पुत्र गणेश राम गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई से अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Advertisement