स्वच्छ भारत को आईना दिखाता ईदगाह मार्ग
हरिद्वार, ( आखरीआंख ) ईद पर्व को लेकर ईदगाह मार्ग पर सफाई नही होने के कारण क्षेत्र के लोगो मे नाराजगी बनी हुई है। लोगो का कहना है। ईद पर्व मे कुछ दिन ही शेष बचे है। लेकिन सफाई व्यवस्था पटरी पर नही आ रही है। क्षेत्र के लोगो ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियो पर भेद भाव करने का आरोप लगाया। ईदगाह निवासी जाफीर अंसारी का कहना है। बडी संख्या मे उपनगरी ज्वालापुर सहित देहात क्षेत्र से लोग ईदगाह मे नमाज पढने के लिए आते है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर गभीरता नही दिखा रहे है। सडकों पर गंदगी फैली हुई है। नालियों का गंदा पानी सडकों पर बह रहा है। नालियों की पुलिया क्षतिग्रस्त हो रही है। सडकों पर राहगीरो का निकलना भी दिक्कतो भरा हो रहा है। सडको के गढडे दिक्कतों का सबब बने है। ईदगाह मार्ग पर नियमित सफाई नही हो रही है। सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते सफाई व्यवस्था पटरी पर नही हो पा रही है। कूडा करकट सडको पर फैला हुआ है। केआरएल के कर्मचारी सडक के कूडे को सही समय पर नही ले जाते है। ईद पर्व के मद्देनजर ईदगाह मार्ग की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाये वरना क्षेत्र के लोग नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाने से भी पीछे नही हटने वाले। जाफीर अंसारी का कहना है कि मार्ग के दोनो किनारो पर अवैध रूप से वाहनों को लगा दिया जाता है। जिन कारणो से ईदगाह मार्ग प्रभावित हो रहा है। पार्षद जफर अब्बासी ने बताया कि कई बार सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की भी मांग की गई है। ईदगाह मार्ग के बड़े नाले की सफाई किया जाना जरूरी है। नाले की सफाई मेयर अनीता शर्मा के निर्देशों पर की जा रही है। जफर अब्बासी ने कहा कि ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाह मार्ग से ही होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के गढ्ढे, नालियो की पुलिया जल्द से जल्द सही होनी चाहिए। मार्ग के दोनों किनारों पर बड़े वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे यातायात अवरूद्ध होता है। जफर अब्बासी ने कहा कि ईद पर्व की तैयारियां जोरो शोरों से की जा रही है। नगर निगम प्रशासन को भी अपना सहयोग व्यवस्थाओं में देना चाहिए। सफाई व्यवस्था नियमित रूप से की जाए। जिससे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की स्थिति ठीक हो सके।
