Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

डीएम के जनता दरबार मे पहुँचे 12 फरियादी

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज जिला कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचें 12 फरियादियों के शिकायतों एवं समस्याओं को बारी-बारी से सुना तथा संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित किये। उन्होंने कहा कि आम जनता द्वारा जो भी शिकायतें एवं समस्यायें प्राप्त हो रही है उनका निराकरण समय सीमा के अन्तर्गत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण में किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
शिकायतकर्ता पंकज सिंह ग्राम ओखलसों ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में पेयजल की बहुत बड़ी समस्या है पेयजल उपलब्ध न होने के कारण कर्इ कठिनार्इयों को सामना करना पड़ता है उन्होंने पेयजल उपलब्ध कराने की मॉग की। साथ ही उन्होंने कहा कि ओखलसों सहित 04 ग्रामसभाओं को जोड़ने वाला रास्ता भी अत्यंत खराब हो चुका है जिसमें स्कूली बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रास्ता बनवाने की मॉग की। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित ग्राम पंचायत में पेयजल उपलब्ध कराने एवं मनरेगा योजना के तहत रास्ता बनवाने हेतु निर्देश दिये है। कमला जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्या खांकर ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्राम पंचायत खांकर के अन्तर्गत 02 ऑगनबाड़ी केन्द्र स्थापित थे। ग्राम पंचायत के विभाजन के पश्चात ग्राम पंचायत रिखायल का निर्माण किया गया जिसके अन्तर्गत ग्राम जोशीगॉव में ऑगनबाड़ी केन्द्र कार्यरत है उन्होंने द्वितीय ऑगनबाड़ी केन्द्र रिखायल के नाम किये जाने की मॉग की। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रार्थिनी नीमा देवी पत्नी बीर राम ग्राम नानकन्यालीकोट ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि मेरा पति अपने रिश्तेदार के यहॉ ग्राम बचीगॉव गये थे मेरे पति को दाडिमखेत के लोग ग्राम नानकन्यालीकोट में गम्भीर अवस्था में डोली में लेकर घर ले आये तब से मेरा पति को होश नहीं आया है जो चिकित्सालय में भर्ती है उन्होंने जॉच की मॉग की। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गरूड़ को उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल जॉच के निर्देश दिये है। मनोज कुमार ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्रार्इवेट नौकरी के तहत जूनियर इंजीनियर के तौर पर माह फरवरी से माह मर्इ 2019 तक मासिक वेतन पर कार्य किया है। परंतु संबंधित ठेकेदार के द्वारा वेतन का संपूर्ण धनराशि नहीं दी गयी है उन्होंने किये गये कार्य का वेतन दिलाने की मॉग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 वल्र्डबैंक को जॉच कर संबंधित को तत्काल वेतन दिलाने के निर्देश दिये।

Advertisement