March 13, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किया गया वृक्षारोपण एवं चलाया सफाई अभियान

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) आज दिनांकः 05-06-2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर, श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री अजय कुमार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बागेश्वर एवं समस्त कार्यालय स्टाफ द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान चलाया गया। वहीं श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौंकी/शाखाओं एवं पुलिस लाईन/अग्निशमन शाखाओं में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौंकी/शाखा परिसर में वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान चलाया गया।