Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, सूबे में शोक की लहर

देहरादून, ( आखरीआंख ) उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर दुख जताते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
प्रकाश पंत एक हफ्ते पहले ही उपचार के लिए अमेरिका गए थे। वे उत्तराखंड सरकार में वित्त, संसदीय कार्य और आबकारी मंत्री के पद पर थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। सीएम रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रकाश पंत का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय श्रति है। उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दुःख की इस घड़ी में उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश पंत एक अत्यंत मृदुभाषी, मिलनसार और लोकप्रिय राजनेता थे। प्रकाश पंत एक बेहद सक्षम और कुशल प्रशासक थे। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे और सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहते थे। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपना एक विशेष स्थान बनाया था। उनके निधन से उत्तराखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने गुरुवार को अपनी सभी मुलाकातें और बैठकें रद्द कर दी हैं। प्रकाश पंत का जन्म 11 नवंबर 1960 पिथौरागढ़ जिले खड़कोट गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहन चंद्र पंत और मां का नाम कमला पंत हैं। पंत ने 1984 में सरकारी सेवा में स्वच्छंद रूप से समाज सेवा न कर पाने के कारण पद से त्यागपत्र दिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वे सर्वप्रथम, पिथौरागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2002 से 2007 तक निर्वाचित हुए।
Advertisement