March 11, 2026

प्रकाश पन्त के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी ने जताया शोक

बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अवगत कराया है कि सामान्य प्रशासन विभाग देहरादून के पत्र दिनांक 05जून 2019के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार के वित्त मा.मंत्री श्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । उन्होंने दुःख की इस घड़ी में मृतक की आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।इस दुख की घडी मैं परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें ।उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्व. प्रकाश पंत के सम्मान में कल 06जून 2019 को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।और 06 जून से 08 जून 2019तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा, जनपद के सभी कार्यलयों के राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे,इसके अतिरिक्त्त उनकी अन्त्येष्टि सस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा,।

 

You may have missed