वाहन भिडंत में मोटरसाइकिल सवार घायल
बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 09.06.2019सायं 5बजे ग्राम गड़ियागांव बिलौना ताकुला मोटर मार्ग में Brezza वाहन संख्या UK 06 AR 6525 अल्मोड़ा की तरफ से बागेश्वर आ रही थी ,उक्त वाहन गणेश सिंह पुत्र हरीश सिंह उम्र 28वर्ष निवासी ग्राम असौं कपकोट चला रहे थे । वाहन के सामने विपरीत दिशा से मोटर साईकल (बिना नो0 की)जिसे चन्द्र प्रकाश सिंह नेगी पुत्र बहादुर सिंह नेगी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सरना ,खाकंर चला रहे थे , वाहन आपस मै टकराने से घायल हो गए है,जिन्हें 108 वाहन से जिला अस्पताल उपचार हेतु लाया गया है,सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित पटवारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुँची।
