March 5, 2026

ब्रेकिंग : 8 सदस्यीय लापता पर्वतारोहियों के खोजबीन हेतू डीएम ने दिल्ली की टीम को दी अनुमति

बागेश्वर  ( आखरीआंख ) जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी अंतर्गत नंदादेवी पर्वतारोहण अभियान पर गए पर्वतारोही दल जिसमें 7 विदेशी व एक भारतीय कुल 8 व्यक्ति लापता हो गए थे उक्त लापता पर्वतारोहियों के शवों की खोजबीन हेतु भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली का 14 सदस्यों का दल(12 ट्रैकर व 02 कुक) खोजबीन हेतु पिण्डरी ग्लेशियर से नंदा देवी चोटी पर दिनांक 11.06.2019 से 01.07.2019 तक जा रहा है,उक्त के सम्बन्ध मैं भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली दुवारा जनपद बागेश्वर से दल के जाने हेतु अनुमति मांगे जाने पर जिलाधिकारी बागेश्वर दुवारा अनुमति प्रदान की गई है। तथा खोज बीन कार्य हेतु बनाई गई विस्तृत कार्ययोजना एवं एक नोडल अधिकारी नामित करते हुए समय-समय पर अद्यतन सूचना से जिला प्रशासन को भी अवगत कराने को कहा गया है, उक्त दल के टीम लीडर श्री ध्रुव जोशी दुवारा अवगत कराया गया है कि वह दिनांक 11.06.2019 को जनपद बागेश्वर से अपनी टीम सहित अभियान हेतु रवाना होंगे।