Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

मटियाल देवता क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

उत्तरकाशी ( आखरीआंख ) ग्राम सभा मट्टी में आज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट एवं क्षेत्र पंचायत ग्राम सभा मट्टी के प्रधान श्री शिव प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में अपने उद्घाटन सम्बोधन में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी नेता श्री प्रदीप भट्ट ने जनता व युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता में हरदम सुख दुख के साथी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे आजकल समाज मे व्याप्त व्यसनों से बचते हुए खेलो के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर देश का भी नाम रोशन करने का प्रयास करे। कहा कि उनके इस कार्य मे वे युवाओं को हर सम्भव मदद करने को प्रतिबद्ध हैं।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता को 51 सौ का नकद पुरस्कार देने की ब्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम में गोपाल रावत विधायक, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण , शीशपाल पोखरियाल, अनिता विष्ट व सुनील दास सहित सभी क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित हुए।

Advertisement