Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

नेशनलिस्ट यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट बागेश्वर ने विधायक पर कड़ी कार्यवाही की मांग की, मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

बागेश्वर ( आखरीआंख ) खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का पत्रकार के साथ गालीगलौज और मारपीट करने से जिले के पत्रकारों में गुस्सा है। उन्होंने विधायक के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर विधायक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
नेशनलिस्ट यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय के नेतृत्व में पत्रकारों का शिष्टमंडल डीएम रंजना राजगुरु से मिला। उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विधायक चैंपियन ने एक न्यूज चैनल के पत्रकार से जिस तरह से अभद्रता व मारपीट की। उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया का काम लोगों को सच्चाई से रुबरु करवाना है। सच दिखाने के बदले में जनप्रतिनिधि ने जिस तरह से बर्ताव किया है। उससे उनका तानाशाही रवैया साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक होकर भी उन्होंने अमर्यादित व्यवहार किया। उन्होंने विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकार को पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया कराने को भी कहा। इस मौके पर दीपक पाठक, हिमांशु गढ़िया, बसंत चंदोला, रईस खान, नीरज पांडे, केशव भट्ट, शंकर पांडे  अखिल जोशी  अर्जुन राणा रहे।

You may have missed

Advertisement