Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर कविन्द्र सिंह बिष्ट सम्मानित

देहरादून, ( आखरीआंख )  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने उत्तराखण्ड के उभरते बॉक्सर कविन्द्र सिंह बिष्ट को शाल और बुके देकर सचिवालय में सम्मानित किया।
श्री बिष्ट ग्राम बुंग बुंग सिमखोला-धारचुला, पिथौरागढ़ के निवासी है एवं वर्तमान में भारतीय वायुसेना में कार्यरत है। कविन्द्र 56 किलोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करते है। हाल ही में उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता फिनलैण्ड में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है एवं एशियन चैम्पियनशिप बैंकाक (थाईलैण्ड) में रजत पदक जीता है और ड्युअल मैच इटली में विश्व चैम्पियन को हरा कर स्वर्ण पदक जीता है। वर्तमान में कविन्द्र बिष्ट की एशिया में दूसरी रैंकिंग है। कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार जी ने उनको शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया उन्होंने कहा कि भविष्य में कविन्द्र अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश एवं प्रदेश का नाम उज्ज्वल करेंगे और उत्तराखण्ड सरकार भी भविष्य में उनको सम्मानित करेगी। इस अवसर में पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी एवं उत्तराखण्ड क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अरूण कुमार सूद, कविन्द्र के पिता धन सिंह बिष्ट कविन्द्र के ताऊजी महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं सचिवालय के खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Advertisement