March 4, 2026

पर्यटन पर विशेष ध्यान दे : कुमाऊँ कमिश्नर

बागेश्वर  ( आखरीआंख )  कुमांऊ आयुक्त राजीव रौतेला ने आज मंण्डल के बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों के साथ भारत सरकार द्वारा संचालित स्वदेश दर्शन हैरिटेज सर्किट योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की वीसी के माध्यम से समीक्षा की। आयुक्त राजीव रौतेला ने संबन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड़ जैसे पर्वतीय प्रदेश में पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इसलिए यह आवश्यक है कि इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने स्वदेश दर्शन हैरिटेज सर्किट योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्माणदायी संस्था द्वारा जो भी कार्य कराये जा रहे है संबन्धित उपजिलाधिकारी प्रत्येक 15 दिनों में क्षेत्र में जाकर कार्यो का निरीक्षण करें जिसमें कार्यो की प्रगति एवं गुणवत्ता का अनुपालन कराया जाय।वीसी के दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मा0 आयुक्त महोदय को जनपद बागेश्वर में स्वदेश दर्शन हैरिटेज सर्किट योजना के अन्तर्गत बैजनाथ के पर्यटन विकास के संबन्ध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा उक्त योजना के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो में कर्इ कार्य पूर्ण हो चुके है जैसे घाट के विकास का कार्य, सार्इट डबलप्मेंट का कार्य, इंटी और एिक्ज्ाट साइनेज का कार्य आदि इसके अतिरिक्त हर्बल गार्डन हेतु नये पेड पौधो को जगाया जा रहा है तथा संबन्धित क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगाये जाने वाले सार्इन बोर्ड एवं कूडेदानों को स्थापित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मा आयुक्त महोदय को यह भी अवगत कराया कि बैजनाथ झील में वोटिंग कराने हेतु जिला पंचायत एवं स्थानीय लोगो से वार्ता की जा चुकी है किंतु इसके लिए झील की सफार्इ आवश्यक है जिसकी अनुमति भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा अभी तक नही दी गयी है जिस कारण योजना का क्रियान्वयन नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ मंदिर का मुख्य द्वार जीर्ण शीर्ण अवस्था में है जिसकी मरम्मत का कार्य अति आवश्यक है। इस संबन्ध में भी भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा अभी तक कोर्इ दिशा निर्देश नही दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मा0 आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि विगत कुछ समय से में जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवीन प्रयोगों एवं निर्माण कार्यो से बैजनाथ क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या मे वृद्धि हुर्इ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार इसके लिए भी प्रयासरत है कि पर्यटको को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके तथा स्वदेश दर्शन हैरिटेज सर्किट योजना के अन्तर्गत बैजनाथ क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यो को जल्द से जल्द से गुणवत्तापूर्ण रूप मे पूर्ण करते हुए वास्तविक धरातल पर उतारा जा सकें।
वीसी में उपजिलाधिकारी गरूड जयवर्द्धन शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, खान अधिकारी रवि नेगी, प्रशासनिक अधिकारी बी0एस0देवडी आदि मौजूद रहे।