March 12, 2026

मेलादुगरी में मॉक ड्रिल में भूस्खलन से दबे 3 व्यक्ति, राहत बचाव टीमें सक्रिय

बागेश्वर , गरूड़ ( आखरीआंख ) आज  तहसील गरुड़ में भूस्खलन पर आधारित मॉक अभ्यास कराया गया,प्रातः 9:05बजे क्षेत्र के मेलाडूंगरी में भूस्खलन की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को प्राप्त होने अलार्म बजते ही पर उक्त घटना के सम्बंध प्राप्त होने पर इंसीडेंट कमांडर जयवर्धन शर्मा ने आई. आर. एस. टीम की समस्त विंग्स के साथ घटना की ब्रीफिंग की। घटना की जानकारी मिलने पर समस्त आई0 आर0टी0 से सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने संसाधनों के साथ समय 9:18 बजे स्टेजिंग एरिया मेलडूंगरी हेलिपैड में एकत्रित हुए, जहाँ से इंसीडेंट कमांडर द्वारा टीमें की पुनः ब्रीफिंग की गई,तद्पश्चात टीमें समय 9:30 बजे प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हुई ।इंसीडेंट कमांडर द्वारा बताया गया कि मेलडूंगरी गांव में 03 व्यक्तियों के मलवे में दबे होने की सूचना प्राप्त है। रिस्पांस टीम द्वारा 9:45 पर बताया गया की मार्ग पेड़ों के गिरने से अवरूद्ध है। लॉजिस्टिक सेक्शन 9: 50 पर जेसीबी भेजी गयी। 10:01 पर मार्ग खोला गया। रिस्पांस टीमों द्वारा क्षेत्रों में पहुंच कर त्वरित गति से खोज एवं राहत-बचाव का कार्य आरम्भ कर दिया गया है, इस घटना के कारण 02 व्यक्ति गंभीर घायल, 01 व्यक्ति मामूली घायल व 02 बकरिया के दबने की सूचना पर , चिकित्सको की टीम द्वारा त्वरित गति से घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु रिलीफ कैम्प लाया गया ।तद्परान्त एम्बुलेंस के सहायता से अस्पताल लाया गया। पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा भी जानवरों के उपचार की कार्यवाही तथा अन्य सामान्य घायल जानवरो का उपचार किया गया। घटनास्थल में प्रारम्भिक उपचार के पश्चात , 10:35 पर 02 घायलों को विशेषज्ञ उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। 10:45 में आपरेशन को समाप्त किया।
मॉक ड्रिल में खोज बचाव उपकरणों, एम्बुलेंस, जेसीबी सहित उपलब्ध समस्त विभागीय वाहनों का उपयोग किया गया।
उपजिलाधिकारी गरुड़/इंसिडेंट कमांडर द्वारा मॉक ड्रिल के पश्चात डी-ब्रीफिंग की गयी तथा मॉक ड्रिल के दौरान परिलक्षित हुई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदाओं के दौरान सुगमता व तत्परता से प्रभावी प्रतिवादन किया जा सके तथा अधिक से अधिक जान माल की क्षति को रोका जा सके।
उक्त मॉक अभ्यास इंसीडेंट कमांडर/उप जिलाधिकारी गरुड़ जयवर्धन शर्मा के नेतृत्व मे उक्त मॉक अभ्यास सम्पन्न हुआ, मॉक अभ्यास में तहसीलदार गरुड़ नवाजिश खलीक ,खंड विकास अधिकारी विपिन चन्द्र पंत,नायब तहसीलदार चन्द्र सिंह हरकोटिया, पुलिस,अग्निशमन, स्वास्थ्य, पशुपालन, पीएम0जी0 एस0वाई0, पूर्ति ,एस0 डी0आर0एफ0,वन विभाग,जल संस्थान आदि विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।