Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

एसओजी व सल्ट पुलिस ने दो लाख साठ हजार रूपये की 54 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

 

अल्मोड़ा (  आखरीआंख ) आज दिनाॅक- 20.06.2019 को एस0ओ0जी0 व सल्ट पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो लाख साठ हजार रूपये मूल्य की 54 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सल्ट पुलिस एवं एसओजी द्वारा मरचूला के पास चलाये जा रहे संयुक्त चैंकिंग में उ0नि0 सुनील सिंह, का0 नवीन गिरी थाना सल्ट व का0 मनमोहन सिंह, का0 भूपेन्द्र पाल एसओजी अल्मोड़ा द्वारा पिकप वाहन संख्या- यूके-19 सीए-0113 के चालक भूपेष पुत्र आनन्द सिंह निवासी- नई बस्ती, पीरूमदारा रामनगर जनपद नैनीताल के कब्जे से (648 बोतल ) कुल- 54 पेटी हरियाणा मार्का कासीनाॅस प्राइड विस्की (कीमत-2,60,000रूपये) बरामद कर भूपेष सिंह के विरूद्ध थाना सल्ट में मु0अ0स0-20/19, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। उ0नि0 सुनील सिंह धानिक ने बताया कि अभियुक्त भुपेश शराब की तस्करी कर काशीपुर से बैजरो (पौड़ी गढवाल) ले जा रहा था। चैंकिंग के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई है। अवैध शराब परिवहन कर रही पिकप को सीज किया गया है।

Advertisement