प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला योजना का अनुमोदन
बागेश्वर ( आखरीआंख ) वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जिला योजना का अनुमोदन प्रभारी राज्य मंत्री रेखा आर्या के द्वारा किया गया। कलेक्टे्रट सभागार में डी.पी.सी. की बैठक लेते हुए प्रभारी मंत्री/महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन,मत्स्य विकास उत्तराखण्ड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु धनराशि 36 करोड 08 लाख के परिव्यय की मंजूरी दी। वित्तीय वर्ष 2018- 19 में जनपद की कुल जिला योजना 3280.00 से 04 करोड़ की बढोत्तरी करते हुए इस वित्तीय वर्ष 3608.00 लाख परिव्यय की मंजूरी दी। माननीय मंत्री जी ने इस वित्तीय वर्ष जिले से पलायन रोकने एवं आर्थिक पिछडापन को दूर करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने वन विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वन विभाग के द्वारा जो भी निर्माण कार्य किये जायेगे सभी कार्य टैण्डर प्रक्रिया से सही ढंग से सम्पादन कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की गडबडी सामने न आ पाये, यह बात मा0 मंत्री श्रीमती आर्या ने जिला योजना की बैठक लेते हुए कही।
उन्होंने गुणवत्ता परक शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें आम जनता को मिले इस विषय पर विशेष ध्यान से कार्य करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 70 प्रतिशत धनराशि पुराने कार्यों तथा 30 प्रतिशत धनराशि नये कार्यों में खर्च करेंगे। तथा निर्माण कार्य गुणवत्तापरक हो यदि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी या शिकायत आने पर सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रति जबावदेही तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत जिले की आवश्यकता के अनुसार कार्य योजना तैयार हों जो योजनाऐं निर्माणाधीन हैं जिला योजना से प्राथमिकता के आधार पर उन्हें बजट प्राप्त होते ही तत्काल प्रभाव से पूर्ण किया जाय। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यो के लिए आवंटित धनराशि का सही सदुपयोग करने को कहा । इसके अलावा निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
जिला योजना नियोजन समिति की बैठक में विभागवार धनराशि का आवंटन किया गया जिसमें कृषि विभाग को 65.00 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया। उद्यान विभाग को 72.86 लाख, भेषज को 10.00 लाख, पशुपालन को 200.70 लाख, दुग्ध विकास विभाग को 15.00 लाख, मत्स्य विभाग को 15.00 लाख, वन विभाग 56.00 लाख, सहकारिता 37.40 लाख, सामुदायिक विकास विभाग को 14.99 लाख, पंचायतीराज विभाग को 25.00 लाख, लद्यु सिंचार्इ 20.00 लाख, राजकीय सिंचार्इ 274.31 लाख, लद्युडाल 240.00 लाख, उरेडा 22.00 लाख, लद्युउद्योग 5.50 लाख, खादी ग्रामोद्योग 8.00 लाख, रेशम विभाग को 14.64 लाख, पर्यटन विभाग को 97.74 लाख, अर्थ एवं संख्या 19.00 लाख, माध्यमिक शिक्षा 161.30 लाख, प्राथमिक शिक्षा 169.79 लाख, क्रीडा विभाग को 45.00 लाख, युवाकल्याण विभाग को 215.00 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 80.00 लाख, आयुर्वेदिक 27.00 लाख, होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग को 0.01 लाख, पेयजल निगम को 506.00 लाख, जलसंस्थान को 500.00 लाख, लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 605.76 लाख, पूल्ड आवास 25.00 लाख, सूचना 15.00 लाख, समाज कल्याण अनु0जा0 को 15.00 लाख, सामाजिक सुरक्षा को 5.00 लाख, महिला कल्याण को 15.00 लाख, कला एवं संस्कृति को 6.00 लाख, सेवायोजन विभाग को 4.00 लाख का परिव्यय आवंटन किया गया। इस प्रकार जनपद के 34 विभागो को 3608.00 लाख का परिव्यय की स्वीकृति प्रदान की गर्इ।
जिला योजना की बैठक में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी धनराशि का आवंटन किया गया है, उस धनराशि का पूर्ण सदपयोग करेंगे। जो भी निर्माण कार्य निर्माणाधीन कार्य अपूर्ण है उन्हें तत्काल समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। आवंटित धनराशि मे से 70 प्रतिशत धनराशि पुराने कार्यो मे खर्च करेगे और 30 प्रतिशत धनराशि नवीन कार्यो में खर्च करेगे। कार्यो मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा गुणवत्ता मे कमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियो के विरुद्व नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। बैठक के पश्चात माननीय मंत्री स्वर्गीय श्री प्रकाश पन्त को 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि दी गयी।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश ऐठानी, विधायक बागेश्वर चन्दनराम दास, विधायक कपकोट बलवन्त सिंह भौर्याल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवेन्द्र सिंह परिहार,जिला अध्यक्ष भाजपा/पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गढिया, जिला पंचायत सदस्य शिवसिंह बिष्ट, गोविन्द सिंह दानू, रविन्द्र सिंह करायत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, बागेश्वर गोपा धपोला, नगर पालिका अध्यक्ष बागेश्वर सुरेश खेतवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट गोविन्द सिंह विष्ट सहित पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस. पांगती, प्रभागीय वनाधिकारी बलबन्त सिंह शाही, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जे.सी.मण्डल, मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, पशुपालन अधिकारी डां0 उदय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस. गस्याल, जिला क्रिडा अधिकारी विनोद वल्दिया,सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
