March 10, 2026

बागेश्वर में रही योग दिवस की धूम

बागेश्वर ( आखरीआंख ) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज ऐतिहासिक नुमार्इश खेत मैदान में जिला प्रशासन एवं पतंजलि योग समिति/भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सहयोग से चौथा (05 वॉ) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया नुमार्इश खेत में कार्यक्रम का शुभआरम्भ प्रात:07 बजे मा0 विधायक चन्दनराम दास, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल, मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, नोडल अधिकारी एवं जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी व पतंजलि के पदाधिकारियो के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में योगाचार्य कमलेश मेहता ने सूर्य नमस्कार, परम्परागत व्यायाम, दण्ड और बैठक, भस्त्रीका, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्वगीत व ध्यान के साथ विभिन्न आसन तथा शुगर व मोटापे के लिए उपयोगी आशन व प्राणायाम बताये गये।
इस अवसर पर मा0 विधायक चन्दन राम दास ने योग मे उपस्थित समस्त जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भागदौड भरी जिन्दगी में निरोग व स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली को बदलना आवश्यक है अपने जीवन में अनिवार्य रूप से योग को अपनाना है उन्होने कहा कि रोग प्रतिरोधन क्षमता को बढाने तथा शाररिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन योग करने की अपील की।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधार्इ देते हुए कहा कि योग में सिर्फ शाररिक बरन आत्मिक बल भी देता है। इसके कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। इसलिए सभी लोगो को योग प्राणायाम एवं व्यायाम की आदत डालनी चाहिए, इससे उन्हें संयमित जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति के जीवन से रोक, शोक, चिन्ता, तनाव, अवसाद आदि कमजोरियॉ समाप्त हो जाती है। कहा कि व्यस्त दिनचर्या वालों के लिए यह एक रामबाण है। और कहा कि कर्म करने में सबसे बड़ी कुशलता ही योग है। आज के योग शिविर से लोगों में सकारात्मक सोच का संचार होगा और वह अपने जीवन में योग को अपनायेंगे।
योग दिवस में पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी बी.पी.मौर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, अध्यक्ष बार एसोशिएशन गोविन्द सिंह भण्डारी, गणेश काण्डपाल, केवलानन्द जोशी, दीप जोशी, नीलम रावत सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।