Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

अल्मोड़ा पुलिस की शराब माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही दो मामलों में 49 पेटी शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार वाहन सीज

 

 

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) दो दिन पहले अल्मोड़ा पुलिस ने सल्ट एरिया में बड़ी शराब की खेप पकड़ने के बाद आज दुबारा अल्मोड़ा शहर में 49 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद कर  चार युवकों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक- 21.06.2019 को एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त पुलिस टीम के  उ0नि0 नवीन जोशी उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी कानि0 दिनेश नगरकोटी द्वारा गैस गोदाम से आने वाली सड़क के पास होंडा सिटी कार संख्या डीएल 3सीबीई 0438  को चैक करने पर 1-संदीप छिल्लर पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गडेरडाला  पो- निजामपुर थाना मांझावाला दिल्ली  02-दीपक लोधी पुत्र सूरज लोधी निवासी अढ़ोली थाना मण्डी चौकी सरायछबिला बुलन्दशहर उप्र0 के कब्जे से 300 बोतल अंग्रेजी हरियाणा मार्का क्वालिटी लिक्वर (कीमत 150000रु) शराब बरामद करने में सफलता मिली है तथा उ0नि0 सौरभ भारती कानि0 टेनिस सिंह सूरज प्रकाश हेमन्त कुमार को सैल बैण्ड के पास चैकिंग के दौरान होंडा सिटी कार एचआर 26 बीबी 3208 को चैक करने पर 01-सोमवीर सिंह पुत्र नन्हु सिंह निवासी बिगरांव थाना स्याना जिला बुलन्दशहर उप्र 02-अनुराग पुत्र जयवीर सिंह निवासी बहादुरगढ़ थाना बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा के कब्जे से 24 पेटी हरियाणा मार्का कीमत 144000 रु बरांमद करने में अल्मोड़ा पुलिस को सफलता मिली है। शराब बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी है शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया है।

 

रानीखेत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त चार्ली को किया गिरफ्तार

 

कोतवाली रानीखेत में पंजीकृत अभियोग संख्या 02/19 धारा 20/22/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त  देवकी नन्दन उर्फ चार्ली पुत्र बालादीन निवासी ग्राम स्कील बुर्जक तहसील गरौठा थाना इरज जिला झांसी उप्र0   को उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रिंग्वाल कानि0 दलीप कुमार ने  थाना चिनहट लखनऊ से गिरफ्तार   कर आज दिनांक 21.06.2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उ0नि0 सुरेन्द्र रिंग्वाल ने बताया कि गांजे की तस्करी में चार्ली नामक व्यक्ति प्रकाश में आया था मेरे द्वारा गहराई से विवेचना करने व अन्य साक्ष्य संकलित करने के उपरान्त देवकीनन्दन उर्फ चार्ली को चिन्हित कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

 

शराब पीकर स्कार्पियों चलाने पर भतरौंजखान पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार वाहन सीज

 

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोङा द्वारा जनपद में सङक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20.06.2019 को उ0नि0 चन्द्र सिंह कानि0 तारा सिंह थाना भतरौंजखान द्वारा  स्कार्पियों कार संख्या UK01A0909 के चालक विजयपाल सिह पुत्र त्रिलोक सिह निवासी सीम मछेङा तहसील भिकियासैण को शराब पीते पाये जाने पर विधिक कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया है।

Advertisement