May 4, 2026

नाबालिग के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) राजस्व पुलिस क्षेत्र जेठाई में वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर जिसमें वादिनी की पुत्री के साथ चन्दन सिंह पिलख्वाल द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी करने आदि के बारे में बताया गया। दी गयी तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस जेठाई द्वारा दिनांकः 26-05-2019 को एफ0आई0आर0न0- 01/19, धारा- 452/354/354(क)/504/511 भा0द0वि0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे जिलाधिकारी महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार विवेचना रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार* विवेचना दिनांक 10-06-2019 को कोतवाली बागेश्वर को स्थानांन्तरित की गयी। *जिसकी विवेचना उ0नि0 खष्टी बिष्ट द्वारा की गयी।* अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में एवं श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम* के अथक प्रयासों द्वारा वांछित अभियुक्त चन्दन सिंह पिलख्वाल उम्र-25 वर्ष पुत्र श्री रमेश सिंह को आज दिनांकः 27-06-2019 को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम में  उ0नि0 खष्टी बिष्ट  का0 ना0पु0 तारा दत्त कापड़ी रहे।