कौसानी पुलिस ने साढ़े चार पेटी (216 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक- 26/06/2019 को मुखबिर की सुचना पर *थानाध्यक्ष कौसानी उ0नि0 वंदना चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा* ग्राम लौबांज में परचून की दुकान से अभियुक्त जगदीश सिंह कोरंगा पुत्र स्व0 केशर सिंह कोरंगा थाना कौसानी जिला- बागेश्वर को साढ़े चार पेटी (कुल 216 पव्वे) McDowell’s no. 1 luxury supreme Premium whisky अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना कौसानी में एफ0आई0आर0 न0- 06/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को आज दिनांक 27.06.2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त से बरामद माल की कीमत लगभग 33,000/- रूपये आंकी गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0वि0 भूपाल सिंह कां0 ना0पु0 संजय कुमार कां0 ना0पु0 सुरेन्द्र कुमार कां0 ना0पु0 ललित नेगी कां0 ना0पु0 अनिल नाथ कां0 ना0पु0 बिजेन्द्र कुमार शामिल हुुुए।
